रांची, जून 14 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान में बचे अतिरिक्त 7,65,248 महिला लाभुकों के खाते में राशि भेजने का काम शनिवार से शुरू हो गया। ये वैसी महिला लाभुक हैं, जिनका आधार सीडिंग नहीं होने के कारण अप्रैल माह की राशि का भुगतान नहीं किया जा सका था। महिला, बाल विकास व सामाजिक सुरक्षा विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक कुल स्वीकृत 53.35 लाख महिला लाभुकों में से 44.70 लाख के खाते में अप्रैल माह की सम्मान राशि 13 मई से भेजना शुरू किया गया। बचे लाभुकों की स्थिति को लेकर शुक्रवार को विभाग में एक उच्च स्तरीय बैठक हुई। इस बैठक में सभी 24 जिलों की महिला लाभुकों के आधार सीडिंग डाटा की समीक्षा की गई। समीक्षा में पता चला कि सिमडेगा जिले में सबसे कम लाभुकों को अप्रैल माह की राशि नहीं भेजी गई। वहीं, हजारीबाग, रांची, धनबाद ...