नई दिल्ली, मार्च 31 -- करोड़ों नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के 7.5 करोड़ मेंबर्स को बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। दरअसल, खबर है कि केंद्र सरकार पीएफ निकासी के ऑटो सेटलमेंट की लिमिट 1 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये करने जा रही है। एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, रोजगार मंत्रालय की सुश्री सुमिता डावरा ने इसके प्रपोजल को मंजूरी दे दी है और जल्द ही इसकी घोषणा कर दी जाएगी।क्या है डिटेल सूत्रों के अनुसार, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की सचिव सुमिता डावरा ने पिछले सप्ताह केंद्रीय न्यासी बोर्ड (सीबीटी) की कार्यकारी समिति (ईसी) की 113वीं बैठक में सीमा को 1 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी थी। इस संशोधन से इसके करोड़ों ईपीएफओ मेंबर के लिए जीवनयापन में आसानी बढ़ेगी। रिपोर्ट के मुताबिक,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.