बरेली, फरवरी 7 -- मझगवां ब्लॉक की ग्राम पंचायत गुरुगावां मुस्तकिल की प्रधान ज्ञानो देवी, ग्राम पंचायत अधिकारी अजय कुमार और ग्राम विकास अधिकारी शिप्रा निर्माण कार्यों में घटिया सामग्री का प्रयोग करने, मानकों की अनदेखी, 7,27,297 रुपये के गबन के प्रथम दृष्टया दोषी पाए गए हैं। डीएम ने प्रधान को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम विकास अधिकारी को भी नोटिस जारी होंगे। ग्राम पंचायत गुरुगावां मुस्तकिल की जांच में दो कंपोजिट पिट की दीवार टूटी हुई पाई गई। नाले की एक दीवार पर कई स्थानों पर प्लास्टर टूटा हुआ मिला। एक अन्य नाले के निर्माण के दौरान कई स्थान पर दीवार पर प्लास्टर ही नहीं किया गया। मिट्टी के भराव में भी 10500 रुपये का भुगतान किया गया। मेन गौटिया वाला नाला टूटा पाया गया। कई स्थान पर प्लास्टर भी नहीं है। इसमें करीब ...