मुजफ्फरपुर, फरवरी 6 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सहायक निबंधक सहयोग समितियां पश्चिमी अंचल की सीनियर लिपिक मंजू कुमारी ने नगर थाने में 7.11 लाख रुपये की सरकारी राशि गबन करने को लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी है। इसमें रिटायर्ड सहायक निबंधक सहयोग समितियां संजय कुमार झा, तत्कालीन लिपिक राकेश कुमार को आरोपी बनाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। नगर थानेदार अनोज कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। सरकारी राशि गबन के आरोप से जुड़े दस्तावेज मांगे गए हैं। बताया गया है कि सहकारिता विभाग के वरीय अधिकारियों की जांच में भी गबन की पुष्टि हुई थी। पाया गया था कि इसमें फर्जी वेतन पर्ची से भुगतान हुआ था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.