लखीमपुरखीरी, जनवरी 3 -- बोर्ड परीक्षा से पहले विद्यार्थियों की तैयारियों को परखने के लिए आयोजित की जाने वाली प्री-बोर्ड परीक्षाओं की तिथि और रूपरेखा विभाग द्वारा अंतिम रूप दे दी गई है। माध्यमिक शिक्षा विभाग के अनुसार जिले में प्री-बोर्ड परीक्षाएं 7 जनवरी से 20 जनवरी के बीच आयोजित की जाएंगी। इसके लिए परीक्षा की विस्तृत स्कीम भी जारी कर दी गई है। जिले के कुल 316 माध्यमिक विद्यालयों में यह अभ्यास परीक्षा एक साथ कराई जाएगी। परीक्षा कार्यक्रम के तहत पहले दिन हाईस्कूल स्तर पर हिंदी विषय का पेपर होगा, जबकि इंटरमीडिएट में अर्थशास्त्र एवं कंप्यूटर विषय की परीक्षा से शुरुआत की जाएगी। परीक्षा का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 2:15 बजे तक निर्धारित किया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि प्री-बोर्ड परीक्षा का आयोजन बोर्ड परीक्षा क...