नई दिल्ली, जनवरी 26 -- बिहार के समस्तीपुर में एक परिवार के लिए सरस्वती पूजा उत्सव दर्दनाक बन गया। घर के दो बच्चों की विसर्जन के दौरान मौत हो गयी। मरने वाले सहोदर भाई-बहन थे। चकमेहसी थाना अंतर्गत शांति नदी पुल के निकट ट्रैक्टर पलट गया। अन्य दो गंभीर रूप से घायल गये। घायल को पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। मृतक भाई बहन की पहचान चकमेहसी भूसकौल निवासी उमाशंकर ठाकुर के सात वर्षीय पुत्र अभिराज और चार वर्षीय पुत्री अनुष्का के रूप में हुई। ट्रैक्टर पलटने की खबर से समूचे पंचायत में कोहराम मच गया। आनन फानन में लोग घटना स्थल की ओर दौड़े। इधर इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणें ने जेसीबी की मदद से दबे सभी बच्चे को बाहर निकाला। उनमें दो बच्चे दम तोड़ चुके थे। वहीं दो को कल्याणपुर पीएचसी भेजा गया...