बिहारशरीफ, अगस्त 20 -- 7 राज्य के 588 खिलाड़ियों का राजगीर में आज लगेगा जमावड़ा शिलांग, भोपाल, चंडीगढ़, हैदराबाद, जयपुर, पुणे और पटना के स्कूलों के खिलाड़ी होंगे शामिल 21 से 23 होगी प्रतियोगिता, विजेताओं को किया जाएगा सम्मानित 33 वीं राष्ट्रीय हैंडबॉल खेल प्रतियोगिता 2025 का आज से आगाज इसकी मेजबानी करेगा पीएम श्री जवाहर नवोदय राजगीर फोटो: हैंडबॉल प्ले : राजगीर जवाहर नवोदय विद्यालय में आयोजित 33वीं राष्ट्रीय हैंडबॉल खेल प्रतियोगिता 2025 की रणनीति तय करती समिति। राजगीर, निज प्रतिनिधि। नालंदा जवाहर नवोदय विद्यालय राजगीर में हैंडबॉल खिलाड़ियों का जमावड़ा लगेगा। 33वीं राष्ट्रीय हैंडबॉल खेल प्रतियोगिता 2025 की मेजबानी इस वर्ष राजगीर पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय कर रहा है। यह प्रतियोगिता 21 से 23 अगस्त तक स्कूल परिसर में चलेगी। इसमें सात राज्यों के 5...