नई दिल्ली, फरवरी 24 -- मल्टीबैगर कंपनी फोस इंडिया लिमिटेड अपने शेयरधारकों को बड़ा तोहफा देने जा रही है। फोस इंडिया अपने निवेशकों को बोनस शेयर बांटने की घोषणा कर चुकी है। कंपनी 7:5 के रेशियो में बोनस शेयर बांटेगी। यानी, फोस इंडिया हर 5 शेयर पर शेयरधारकों को 7 बोनस शेयर देगी। कंपनी ने बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट भी फिक्स कर दी है। फोस इंडिया लिमिटेड ने बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट सोमवार 2 मार्च 2026 फिक्स की है। फोस इंडिया लिमिटेड हाथ में पहनी जाने वाली मिड रेंज से लेकर प्रीमियम घड़ियों की मैन्युफैक्चरिंग, इंपोर्ट और डिस्ट्रीब्यूशन करती है। कंपनी अपने निवेशकों को पहली बार बोनस शेयर का तोहफा दे रही है। 4 साल में 700% से ज्यादा उछल गए हैं फोस इंडिया के शेयरफोस इंडिया लिमिटेड (Foce India Limited) के शेयर पिछले 4 साल में 700 पर्सेंट से अधिक चढ़ गए है...