घाटशिला, दिसम्बर 10 -- बहरागोड़ा, संवाददाता। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र की गुहियापाल पंचायत के बांकदह गांव में पशु ऋण योजना में कथित तौर पर चालीस हजार रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। गांव के द्विजेन राउत ने गुड़ाबंधा प्रखंड के अंगारपाड़ा गांव निवासी बिचौलिया हिमांशु बेरा और वेंडर मनोहर सिंह नामक व्यक्ति पर आरोप लगाया है। इसमें कहा है कि उसने ऋण दिलवाने के नाम पर फॉर्म भरवाया, घर के पशुओं के साथ फोटो खिंचवाया, लेकिन ऋण की पूरी राशि का बंदरबांट (दुरुपयोग) कर लिया गया है। पीड़ित द्विजेन ने बुधवार को अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए बहरागोड़ा प्रखंड विकास पदाधिकारी केशव भारती के हाथों उपायुक्त के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने विस्तार से बताया है कि कैसे तीन महीने पहले हिमांशु बेरा ने उनसे पशु ऋण का फॉर्म भरवाकर, उनके पास मौजूद ...