रांची, फरवरी 4 -- रांची, संवाददाता। हज के लिए झारखंड से जाने वाले लगभग 1670 हज यात्रियों की मेडिकल स्क्रीनिंग की प्रक्रिया 7 फरवरी तक पूरी कर ली जाएगी। हज यात्रा की निर्धारित समय-सारिणी को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध ढंग से पूरा करने का निर्णय लिया है, ताकि 8 फरवरी से वैक्सिनेशन की प्रक्रिया सुचारु रूप से प्रारंभ की जा सके। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, मेडिकल स्क्रीनिंग के दौरान हज यात्रियों की सभी आवश्यक स्वास्थ्य जांच की जाएगी। स्क्रीनिंग पूरी होने के बाद ही वैक्सिनेशन और आगे की वीजा प्रक्रिया संभव होगी। चूंकि, यह पूरी प्रक्रिया समयबद्ध होने के साथ-साथ अत्यंत संवेदनशील भी है, इसलिए विभागीय स्तर पर बेहतर तालमेल और समन्वय स्थापित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इस संबंध में राज्य के सभी ...