नई दिल्ली, फरवरी 16 -- Multibagger Stock: भारतीय शेयर बाजार ने पिछले कुछ वर्षों में निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है। मजबूत घरेलू निवेश, बेहतर कॉरपोरेट नतीजे और बढ़ती रिटेल भागीदारी ने बाजार को सहारा दिया है। हालांकि, इंडेक्स में निवेश से अच्छा मुनाफा मिल सकता है, लेकिन सही समय पर सही शेयर चुनना निवेशकों की दौलत कई गुना बढ़ा सकता है। ऐसे ही एक शेयर ने बीते वर्षों में जबरदस्त रिटर्न देकर निवेशकों को चौंकाया है। हम बात कर रहे हैं पल्सर इंटरनेशनल (Pulsar International) की, जिसने लंबी अवधि में मल्टीबैगर रिटर्न दिया।शेयरों के हाल मार्च 2019 में यह शेयर महज Rs.0.070 पर था, जो अब बीएसई पर करीब Rs.1.02 पर ट्रेड कर रहा है। यानी अगर किसी निवेशक ने सात साल पहले इस शेयर में Rs.1 लाख लगाए होते और निवेश को होल्ड रखा होता, तो उसकी रकम बढ़कर करीब Rs.14....