उन्नाव, फरवरी 1 -- पुरवा। डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन उन्नाव के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन से संबद्ध सात दिवसीय क्रिकेट कैम्प का शुभारंभ शनिवार को मौरावां नगर पंचायत के मेला मैदान में हुआ। कैम्प का उद्घाटन मुख्य अतिथि नायब तहसीलदार पुरवा नीरज चतुर्वेदी व विशिष्ट अतिथि मौरावां थाना कुंवर बहादुर सिंह ने बैटिंग और बॉलिंग कर किया। कार्यक्रम की शुरुआत संत रविदास जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। मुख्य अतिथि नीरज चतुर्वेदी ने कहा कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को निखरने का अवसर मिलता है। वहीं एसएचओ ने इसे खिलाड़ियों के लिए सुनहरा मौका बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शीतल प्रसाद ने की। कैम्प संयोजक एवं डीसीए उन्नाव के संयुक्त सचिव राजेश कुमार ने बताया कि यह कैम्प हर वर्ष यूपीसीए की डेवलेपमेंट कमेटी के चेयरमै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.