संवाददाता, मार्च 19 -- यूपी के सुल्तानपुर में संवैधानिक अधिकार यात्रा के दौरान एक सभा को संबोधित करते हुए मंत्री संजय निषाद के बिगड़े बोल सामने आए हैं। यहां एक सभा में उन्होंने कहा, 'हम यहां ऐसे ही नहीं पहुंचे हैं। 7 दरोगा का हाथ-पैर तुड़वाकर उसे गड्ढे में फेंकवाकर तब यहां पहुंचा हूं।' बताया जा रहा है कि यात्रा के दौरान किसी महिला ने मंत्री से शिकायत की थी। इसके बाद मंत्री का ये बयान सामने आया। मंत्री ने कहा कि उन्हें पता है कि कौन फर्जी मामले में फंसा रहा है। वह गरीबों और महिलाओं के लिए काम करते हैं। कार्यक्रम के दौरान एक महिला की शिकायत पर उन्होंने कहा कि सात दरोगाओं का हाथ-पैर तुड़वाकर गड्ढे में डलवा चुका हूं। प्रदेश के मत्स्य मंत्री संजय निषाद का संवैधानिक अधिकार रथ यात्रा के दूसरे चरण के दसवें दिन सुलतानपुर आगमन पर स्वागत किया गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.