नई दिल्ली, अक्टूबर 22 -- सोने के दाम में तेज गिरावट आई है। बुधवार शाम के सत्र में सोने के दाम एमसीएक्स पर तेज गिरावट के साथ खुले। सोने का दिसंबर वायदा कॉन्ट्रैक्ट 124,423 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला और गिरावट के साथ 120,575 रुपये पर पहुंच गया। दाम 10 अक्टूबर 2025 के बाद से अपने निचले स्तर पर जा पहुंचे हैं। एमसीएक्स पर सोने के दाम में पिछले बंद स्तर के मुकाबले 6 पर्सेंट की गिरावट आई है। 2 दिन में करीब 8% लुढ़क गया सोने का हाजिर दामसोने के स्पॉट प्राइसेज (हाजिर भाव) में बुधवार को भी गिरावट आई है। गोल्ड प्राइस बुधवार को 3 पर्सेंट से ज्यादा लुढ़ककर 4007 डॉलर प्रति औंस के नीचे पहुंच गए। दो दिन में गोल्ड के हाजिर भाव में करीब 8 पर्सेंट की गिरावट आई। गोल्ड प्राइसेज 13 अक्टूबर के बाद से अपने निचले स्तर पर जा पहुंचे हैं। मंगलवार को गोल्ड प्राइसेज...