नई दिल्ली, मई 15 -- केंद्रीय दूरसंचार राज्यमंत्री चंद्रशेखर पेम्मासानी ने बुधवार को कहा कि भारत में 111 से अधिक अनुसंधान परियोजनाओं को 300 करोड़ रुपये की मंजूरी राशि के साथ वित्तपोषित किया गया है। इसके साथ ही देश अब 6G पेटेंट दाखिल करने वाले विश्व के शीर्ष छह देशों में शामिल है। पेम्मासानी ने 'भारत 6जी 2025' सम्मेलन में कहा कि 6जी टेराहर्ट्ज आवृत्ति बैंड का उपयोग करेगा, जिससे एक टेराबिट प्रति सेकंड तक डेटा दर प्राप्त होगी जो 5जी की तुलना में 100 गुना तेज है। हमारे पास प्रतिभाओं का विशाल भंडार और पर्याप्त समय है। 6जी में अग्रणी न बनने का कोई कारण नजर नहीं आता। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे भारत वैश्विक प्रौद्योगिकी में अग्रणी बनने की दिशा में अपनी यात्रा जारी रखेगा, वैसे-वैसे 6जी प्रौद्योगिकी के साथ इसका आगे का रास्ता आने वाले दशकों के लिए देश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.