बलिया, दिसम्बर 8 -- बलिया, संवाददाता। वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य आगाज सोमवार को हुआ। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने देश भर से आए कुश्ती खिलाड़ियों का उत्तर प्रदेश में स्वागत किया। परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह के साथ दीप प्रज्ज्वलन किया। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया और उत्तर प्रदेश का ध्वज फहराने के बाद देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का प्रतिनिधित्व कर रही टीमों के मार्च पास्ट की सलामी ली। इस दौरान आंध्र प्रदेश की टीम सबसे आगे रही। परम्परा अनुसार मेजबान यूपी की टीम सबसे आखिरी रही। उप मुख्यमंत्री ने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना की शपथ दिलाई। पूजन तथा नारियल फोड़कर अखाड़े का उद्घाटन करने के बाद 57 किलोग्राम भार वर्ग की बालिका तथा 65 किलोग्राम भार वर्...