प्रयागराज, जुलाई 18 -- प्रदेशभर के 68913 आउट ऑफ स्कूल बच्चों को एक अगस्त से 31 मार्च तक विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा ने सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिए हैं। एक से पांच आउट ऑफ स्कूल बच्चों को विद्यालय के नोडल अध्यापक विशेष प्रशिक्षण देंगे, जबकि पांच से अधिक आउट ऑफ स्कूल बच्चों को विशेष प्रशिक्षण केंद्रों में विशेष प्रशिक्षक (सेवानिवृत अध्यापक अथवा वॉलिंटियर्स) के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रयागराज में 1263 बच्चे चिह्नित हुए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.