एटा, फरवरी 23 -- जिले में रबी विपणन वर्ष 2025-26 के तहत गेहूं खरीद की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इस बार किसानों के लिए अच्छी खबर यह है कि सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं का भाव पिछले वर्ष के मुकाबले 160 प्रति कुंतल अधिक तय किया गया है। 67 केंद्रों पर एक मार्च से खरीद प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। पिछले वर्ष जिले के क्रय केंद्रों पर किसानों का गेहूं 2425 रुपये प्रति कुंतल की दर से खरीदा गया था। शासन ने इस बार समर्थन मूल्य में वृद्धि करते हुए इसे 2585 प्रति कुंतल कर दिया है। इससे किसानों की आय में इजाफा होगा और उन्हें अपनी उपज का बेहतर मूल्य मिल सकेगा। इस बार जिला प्रशासन ने जिले भर में कुल 67 सरकारी क्रय केंद्र स्थापित किए हैं, जिन पर एक मार्च से गेहूं की खरीद शुरू होनी है। शहर से लगी जिले की मुख्य गल्ला मंडी परिसर में किसानों का गेहूं सरकार...