भागलपुर, दिसम्बर 29 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के दक्षिण बिहार का 67वां प्रांत अधिवेशन आगामी 28-30 दिसंबर तक गयाजी में आयोजित होगा। इसमें भागलपुर इकाई के भी कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। रविवार को अभाविप के सौ से ज्यादा कार्यकर्ता गयाजी के लिए रवाना हुए हैं। इस दौरान भागलपुर स्टेशन पर अभाविप के पूर्व कार्यकर्ता और नगर विधायक रोहित पांडेय ने कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। इसके बाद उनका उत्साह बढ़ाते हुए रवाना किया। इस दौरान प्रदेश सह मंत्री कुणाल पांडेय एव राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य हैप्पी आनंद ने कहा कि यह प्रांतीय अधिवेशन तीन दिनों तक चलेगा, जिसमें बिहार की शिक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न ज्वलंत विषयों पर गहन एवं गंभीर चर्चा की जाएगी। सभी विषयों पर छात्र प्रतिनिधियों, शिक्षाविदों एवं कार्यकर्ताओं क...