फतेहपुर, नवम्बर 12 -- फतेहपुर। दिल्ली धमाके के बाद दोआबा में भी सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की निगरानी तेज कर दी है। मिश्रित आबादी वाले इलाकों, प्रमुख चौराहों, बाजारों, बस अड्डे और रेलवे स्टेशन के आसपास लगे साढ़े छह हजार से अधिक सीसीटीवी कैमरों से शहर सहित पूरे जिले के प्रमुख चौराहों पर चौबीसों घंटे नजर रखी जा रही है। थाना स्तर पर कंट्रोल रुम के साथ मुख्यालय में बनाए गए कंट्रोल रुम में लगातार दो पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं, जो मॉनिटर के जरिए फुटेज पर निगाह बनाए हुए हैं। एएसपी महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर खास निगरानी रखी जा रही है। शहर के सभी प्रमुख मार्गों, सरकारी दफ्तरों और सार्वजनिक स्थानों पर लगे कैमरों को जोड़ा गया है ताकि किसी भी संदिग्ध मूवमेंट की जानकारी तुरंत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.