गोपालगंज, दिसम्बर 8 -- कुचायकोट, एक संवाददाता। प्रखंड की 650 एकड़ कृषि भूमि पर दिसंबर के दूसरे सप्ताह में भी जलजमाव बना हुआ है। इससे गेंहूं, चना, सरसों और मसूर जैसी प्रमुख रबी फसलों की समय पर बुआई बुरी तरह प्रभावित हो रही है। खेतों में जमा पानी अब तक नहीं सूख सका है। इसके कारण किसानों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। किसानों का कहना है कि इस साल सितंबर-अक्टूबर में हुई असामान्य बारिश और सिंचाई नालों के अवरुद्ध होने से खेतों में पानी भर गया। कई क्षेत्रों में जलनिकासी की व्यवस्था नहीं रहने से इस बार दिसंबर का आधा महीना गुजरने के बावजूद कई खेत हल चलाने लायक भी नहीं हैं। कुचायकोट, पहाड़पुर दयाल, पहाड़पुर छागूर, करमैनी मोहब्बत, करमैनी गाजी, बलथरी, भोपतापुर, उचकागांव, भठवां, सासामूसा, रतनपुरा, जलालपुर, सिसवां और ढोढवलिया सहित कई गांवों में स्थित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.