धनबाद, जनवरी 7 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता बीबीएमकेयू के तीन सत्र के 74,386 छात्र-छात्राओं में से डिग्री प्राप्त नहीं करनेवाले लगभग 65 हजार छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। ओरिजनल सर्टिफिकेट में शुद्ध- शुद्ध हिन्दी नाम की प्रिंटिंग का एक मौका इन छात्रों को दिया जा रहा है। सत्र 2018-21, 19-22, 20-23 व पीजी 19-21, 20-22 व 21-23 के जिन छात्र-छात्राओं ने अब तक ओरिजनल डिग्री विश्वविद्यालय परीक्षा विभाग से प्राप्त नहीं की है। उन छात्र-छात्राओं के लिए विश्वविद्यायल वेबसाइट पर गूगल फार्मेट जारी किया जा रहा है। वे अंग्रेजी नाम के साथ ही हिन्दी में अपना नाम लिखकर सबमिट कर दें। उन्हीं नाम के आधार पर विश्वविद्यालय की ओर से ओरिजनल सर्टिफिकेट को प्रिंट करके कॉलेजों को भेजा जाएगा। छात्रों ने इस पर ध्यान नहीं दिया और पूर्व में जारी नाम को यूं ही छोड़ दि...