लखीमपुरखीरी, मार्च 9 -- पसगवां थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग स्थानों से कुल 65 लीटर अवैध शराब बरामद की और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। चौकी प्रभारी बरबर की टीम ने मोहल्ला मौलवीगंज में छापेमारी कर 45 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ शराब बनाने के उपकरण बरामद किए। मौके से महेश प्रसाद पुत्र कन्धई, निवासी मोहल्ला मौलवीगंज, कस्बा बरबर को गिरफ्तार किया गया। नेवादा गांव में पुलिस की दबिश उपनिरीक्षक दयानंद वर्मा की टीम ने थाना क्षेत्र के ग्राम नेवादा में छापा मारकर 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ संतराम पुत्र तिलक को ग्राम नेवादा से गिरफ्तार किया। चौकी प्रभारी ताजपुर ने ग्राम मछेछा में छापा मारकर 10 लीटर अवैध शराब बरामद की और आरोपी राजकुमार पुत्र हेमराज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.