अलीगढ़, अक्टूबर 3 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। राम जी की निकली सवारी, राम जी की लीला है न्यारी, तुम उठो सिया शृंगार करो, शिव धनुष राम ने तोड़ा है। कुछ इस तरह का गीत-संगीत के साथ गुरुवार को श्रीराम का मेला अचलताल रामलीला मैदान से नुमाइश मैदान के लिए चला। इस दौरान एक के पीछे एक भव्य झांकियां रहीं। कई बैंड एक साथ राम धुन को बजा रहे थे। जगह-जगह लोग श्रीराम के स्वागत को तत्पर खड़े थे। रामलीला मैदान में गुरुवार को श्रीराम-रावण युद्ध, रावण वध, श्रीराम माता जानकी मिलन की लीला का मंचन हुआ। इसके बाद श्रीराम का सिंहासन मेला रामलीला भवन से शुरु हुआ। सिंहासन मेले का शुभारंभ विजय सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष, प्रवीण राज सिंह, मानव महाजन, विमल अग्रवाल अध्यक्ष, ने हरी झंडी दिखाकर किया। शोभा यात्रा में 15 झांकियां, 10 स्वरूप झांकियां, 6 बैंड, साथ में महाकाल...