जमशेदपुर, अप्रैल 11 -- झारखंड के 65 अंगीभूत महाविद्यालयों में इंटरमीडिएट की पढ़ाई बंद करने की तैयारी है। नई शिक्षा नीति 2020 के तहत अब 10 2 की पढ़ाई स्कूलों में ही कराई जानी है। शिक्षा के पैटर्न में इस बदलाव के कारण विश्वविद्यालयों के अंगीभूत डिग्री कॉलेजों में वर्षों से कार्यरत इंटरमीडिएट प्रभाग के शिक्षकेतर कर्मचारियों के समक्ष बेरोजगारी का संकट मंडराने लगा है। कर्मचारी अपने रोजगार के लिए राजभवन के समक्ष लगातार तीसरे दिन अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे हैं। इसमें कोल्हान विश्वविद्यालय के 18 अंगीभूत डिग्री कॉलेजों के इंटर प्रभाग के कर्मचारी भी शामिल हैं। झारखंड अधिविध परिषद द्वारा 28 जून 2023 को एक पत्र जारी कर डिग्री कॉलेजों में संचालित इंटर कक्षाओं में सत्रवार चरणबद्ध तरीके से नामांकन प्रक्रिया को कम करने का निर्देश दिया गया था। कर्मचारियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.