रिषिकेष, अक्टूबर 12 -- भारतीय सेना के 64 फील्ड रेजीमेंट का 64 वां स्थापना दिवस रविवार को धूमधाम से मनाया गया। वक्ताओं ने रेजीमेंट के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला। रविवार को प्रतीतनगर स्थित वेडिंग पॉइंट में भारतीय सेवा के 64 फील्ड रेजीमेंट के 64वें स्थापना दिवस का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर सेवानिवृत्ति बीपी सिंह और अंशु सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि 64 फील्ड रेजीमेंट का इतिहास गौरवशाली रहा है। गौरवपूर्ण इतिहास को बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका गोरखा सेनानियों की रही है। राष्ट्र और राष्ट्रीयता को सर्वोपरि मानते हुए सद्भाव के साथ रहना हमारी परंपरा है। कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित भी किया गया। मौके पर रिटायर्ड कैप्टन ऋषि राम शर्मा, सूब...