नई दिल्ली, जनवरी 28 -- ACC Q3FY26 result: गौतम अडानी समूह की सीमेंट कंपनी-एसीसी लिमिटेड ने दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। वित्त वर्ष 2025-26 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 63 प्रतिशत घटकर 404.25 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले वित्त वर्ष 2024-25 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कंपनी का मुनाफा 1,091.79 करोड़ रुपये का था।बिकवाली मोड में है शेयर ये नतीजे ऐसे समय में आए हैं जब एसीसी लिमिटेड के शेयर बिकवाली मोड में हैं। एसीसी के शेयर की बात करें तो यह 52 वीक लो के करीब है। इसका 52 वीक लो 1,664.70 रुपये था। अहम बात ये है कि पिछले 23 जनवरी को ही शेयर ने इस निचले स्तर को देखा था। फिलहाल शेयर की कीमत 1685.50 रुपये है। एसीसी के शेयरहोल्डिंग पैटर्न की बात करें तो प्रमोटर्स के पास 56.69% हिस्सेदारी है। वहीं, पब्लिक शेय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.