लखनऊ, फरवरी 23 -- प्रदेश में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाले 112 दुग्ध उत्पादक पुरस्कृत लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। प्रदेश के सर्वाधिक दुग्ध आपूर्तिकर्ता 63 दुग्ध उत्पादकों को गोकुल पुरस्कार एवं गाय के सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाले 49 दुग्ध उत्पादकों को आज लखनऊ में नन्दबाबा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पुरस्कृत सभी 112 दुग्ध उत्पादकों को प्रतीक चिन्ह, पुरस्कार स्वरूप धनराशि, प्रमाण-पत्र देकर प्रोत्साहित किया। सोमवार को राजधानी के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित इस पुरस्कार वितरण समारोह में दुग्ध उ‌त्पादकों को पुरस्कृत करते हुए पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि गोधन समागम-2026 हमारी गव्य, परंपरा एवं संस्कृति संगम का अद्भुत रूप है। इसके साथ ही निराश्रित गोवंश संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पांच जिले ह...