समस्तीपुर, फरवरी 5 -- समस्तीपुर, निज संवाददाता। बुधवार को तीसरे दिन 627 छात्र छात्राओं ने भौतिकी और भूगोल की परीक्षा छोड़ दी। इसकी रिपोर्ट डीईओ कामेश्वर प्रसाद गुप्ता ने डीएम रोशन कुशवाहा को बुधवार को खैरियत रिपोर्ट में भेजी है। बताया गया कि पहली पाली में भौतिकी विषय की परीक्षा में 345 व दूसरी पाली में भूगोल की परीक्षा में 282 छात्र छत्राओं ने परीक्षा नहीं दी। इससे पहले, पहले और दूसरे दिन की दोनों पालियों की परीक्षा में कुल डेढ़ हजार विद्यार्थी परीक्षा छोड़ चुके हैं। परीक्षा छोड़ने की मुख्य वजह परीक्षा के निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्रों पर उनकी इंट्री नहीं कराने व सड़कों पर जाम में फंसना आदि बताया जा रहा है। बिहार बोर्ड से जारी निर्देश के तहत सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों पर एक घंटा पहले अपनी इंट्री कराने के लिए पहुंच जानी है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.