प्रयागराज, सितम्बर 30 -- प्रयागराज। महाकुम्भ 2025 में प्रदेश सरकार की कैबिनेट ने जिन चार ब्रिजों को सहमति दी थी, उस पर अब अमल शुरू हो चुका ह। जिला स्तर पर सर्वे कर लिया गया है। बजट का प्रस्ताव भी शासन को भेज दिया गया है। मंजूरी मिलने के बाद काम तत्काल प्रभाव से शुरू कराया जाएगा। इस क्रम में नए यमुना ब्रिज के सामांतर पुल की लागत 620 करोड़ रुपये आंकी गई है। सर्वे में तय हो गया है कि ब्रिज 1543.05 मीटर लंबा होगा। जनवरी 2025 में महाकुम्भ मेला क्षेत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई वाली कैबिनेट ने प्रयागराज में चार ब्रिजों को सहमति दी थी। यमुना ब्रिज का प्रस्ताव तैयार हो चुका है। नए यमुना ब्रिज के बगल बनने वाला यह पुल कुल छह लेन का होगा, जिसमें चार लेन वाहनों के लिए और दो लेन का फुटपाथ होगा। निर्माण कार्य सेतु निगम करेगा। यह भी भेजे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.