नई दिल्ली, दिसम्बर 2 -- एक्ट्रेस मीनाक्षी शेषाद्रि 62 साल की हो चुकी हैं लेकिन आज भी काफी फिट और यंग दिखती हैं। उन्हें देखकर कोई भी उनकी सही उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकता है। मीनाक्षी विदेश में रहती थीं और कुछ समय पहले ही भारत लौटी हैं लेकिन उन्होंने यहां भी खुद को मेंटेन किया हुआ है। इसके लिए एक्ट्रेस घंटों तक जिम में पसीना बहाती हैं और मैनेज डायट लेती हैं। मीनाक्षी शेषाद्रि कई वीडियो में औरतों के लिए खास फिटनेस टिप्स दे चुकी हैं। चलिए आपको उनके कुछ टिप्स बताते हैं। पॉजिटिव सोच- मीनाक्षी का कहना है कि मेरे फिटनेस के पीछे पॉजिटिव सोच का बड़ा हाथ है। मैं कभी ये नहीं सोचती हूं कि मेरी उम्र बढ़ रही है, बल्कि मैं खुद को फिट रखती हूं और अच्छा सोचकर ही खाती हूं। इससे मेरी हेल्थ अच्छी रहती है और खान-पान भी। मॉर्निंग वॉक- मीनाक्षी का का कहना है कि...