मधुबनी, जनवरी 2 -- मधुबनी,एक संवाददाता। जिले में कालाजार रोगियों की पहचान के लिए विशेष खोज अभियान की शुरुआत कर दी गई है। इस अभियान का उद्देश्य समय रहते संभावित मरीजों की पहचान कर उनका मुफ्त और प्रभावी इलाज सुनिश्चित करना है। बुधवार को सदर अस्पताल परिसर से सिविल सर्जन डॉ. हरेंद्र कुमार ने प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर अभियान की औपचारिक शुरुआत की। सिविल सर्जन ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार कालाजार उन्मूलन के लिए हर वर्ष चार चरणों में घर-घर सर्वेक्षण किया जाता है। अभियान 2 जनवरी से 8 जनवरी तक चलेगा। जिले के 19 प्रखंडों में (बाबूबरही और फुलपरास को छोड़कर) 57 राजस्व ग्रामों को अभियान में शामिल किया गया है। इस दौरान 61 आशा कार्यकर्ता और 57 आशा फैसिलिटेटर कुल 15,250 घरों में जाकर संभावित मरीजों की खोज करेंगी। अभियान की लक्षित आबादी करीब...