नई दिल्ली, जनवरी 14 -- Bharat Coking Coal IPO: कोल इंडिया की सब्सिडियरी कंपनी भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) की शेयर बाजार में लिस्टिंग अब तय तारीख से थोड़ी देर से होगी। पहले यह लिस्टिंग 16 जनवरी को होनी थी, लेकिन बीएमसी (बृहन्मुंबई नगर निगम) चुनाव की वजह से इसे टालकर 19 जनवरी कर दिया गया है। दरअसल, बीएमसी चुनाव के नतीजे 16 जनवरी 2026 को आने हैं, इसी कारण बाजार से जुड़े इस बड़े इवेंट की तारीख में बदलाव किया गया। हालांकि लिस्टिंग टलने के बावजूद निवेशकों का उत्साह बिल्कुल कम नहीं हुआ है। यह जानकारी सीएनबीसी टीवी 18 की एक रिपोर्ट में दी गई है। क्या है डिटेल भारत कोकिंग कोल का यह आईपीओ सरकारी कंपनियों के इतिहास में सबसे ज्यादा सब्सक्राइब होने वाले आईपीओ में से एक बनने से बस थोड़ा सा चूक गया। 13 जनवरी को बोली बंद होने के बाद एनएसई के आंकड़ों क...