सीतामढ़ी, जनवरी 11 -- सुप्पी। थानाध्यक्ष ने पुलिस जवानों के साथ गश्ति के दौरान शुक्रवार की देर शाम थाना क्षेत्र के बराही चिन्तामन चौक के समीप संदेह के आधार पर एक टेम्पू के आगे पीछे चल रहे चोरी के दो मोटरसाइकिल के साथ 600 बोतल नेपाली सौफी शराब के साथ चार शराब धंधेबाजों को गिरफ्तार किया। शराब धंधेबाजों में से दो की पहचान बैरगनिया बाजार निवासी निजामुद्दीन एवं राजा कुमार की गयी। जबकि दो शराब धंधेबाजों की पहचान पुनौरा गांव निवासी सूरज कुमार एवं कन्हाई राय के रुप में की गयी है। थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि उत्पाद अधिनियम के अन्तर्गत सुप्पी थाना में शनिवार को एफआईआर दर्ज की गयी है। जिसमें गिरफ्तार निजामुद्दीन,राजा कुमार,सूरज कुमार, कन्हाई राय समेत चार शराब धंधेबाजों को आरोपित करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में शनिवार को सीतामढ़ी भेज दिया ग...