धनबाद, जनवरी 5 -- धनबाद। खोखरा पहाड़ी स्थित मोहली टोला गांव के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय परिसर में अखिल भारतीय बैंक ऑफ इंडिया एससी/एसटी/ओबीसी कर्मचारी संगठन झारखंड इकाई, धनबाद अंचल ने सामाजिक कर्तव्यों के निर्वहन कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर 60 स्कूली छात्रों के बीच स्कूल बैग, ज्योमेट्री बॉक्स, नाश्ता और उपहार वितरित किया गया। कार्यक्रम का संचालन मनईटांड शाखा के अमित चन्द्रवंशी ने किया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुखलाल सोरेन, एजीएस रतन रजक, गणेश कुमार बागती, उषा महतो, आशिष शरण, ललन रजक आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.