पवई, मार्च 15 -- मुंबई की पवई पुलिस ने गुरुवार को एक 60 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जो कथित तौर पर सेक्स रैकेट चला रहा था। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने चार महिलाओं को भी पकड़ा है, जो पेशे से मॉडल हैं। यह कार्रवाई पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिसमें क्षेत्र में अवैध गतिविधियों की जानकारी दी गई थी।फर्जी ग्राहक बनकर पुलिस ने बिछाया जाल पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति होटल में महिलाओं को लेकर आता है। इसके बाद, पुलिस ने एक फर्जी ग्राहक बनकर आरोपी श्याम सुंदर अरोड़ा से संपर्क किया। जैसे ही आरोपी चार महिलाओं को लेकर होटल पहुंचा, पुलिस ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।चार महिलाओं को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया पुलिस के अनुसार, मुक्त कराई गई महिलाओं की उम्र 26 से 35 वर्ष के बीच है। सभी को महिला आश्रय गृह भेज दिया गया है। ...