जौनपुर, मार्च 18 -- जौनपुर। समग्र शिक्षा माध्यमिक की ओर से 60 मेधावी विद्यार्थियों को डीआईओएस राकेश कुमार ने पतंजलि योगपीठ, हरिद्वार (उत्तराखंड) के लिए रवाना किया। पांच दिवसीय यात्रा में शिक्षकों का एक दल भी शामिल रहा। डीआईओएस ने कहा यह एक्सपोजर विजिट विद्यार्थियों के लिए एक सुनहरा अवसर है। प्रदेश से बाहर जाकर उच्च शिक्षा संस्थानों की कार्यशैली को समझेंगे। इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा। भविष्य की चुनौतियों के लिए अधिक तैयार हो सकेंगे। समग्र शिक्षा माध्यमिक के जिला समन्वयक राजन सिंह ने कहा कि यह यात्रा माध्यमिक शिक्षा विभाग के निर्देश पर की गई है। इस मौके पर यात्रा के नोडल प्रभारी नीतीश सिंह, गूंजा त्रिपाठी, संदीप शुक्ला, सौरभ ओझा, सरिता कुमारी, राजेश यादव, अवनीश दुबे आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.