रिषिकेष, फरवरी 9 -- हिमालयन हॉस्पिटल के डॉक्टरों को एक और कामयाबी मिली है। डॉक्टरों की टीम ने साठ वर्षीय महिला के ब्रेन में मौजूद चार एन्यूरिज्म को एक ही बार में एंडोवास्कुलर कॉइलिंग तकनीक से सफलतापूर्वक ऑपरेशन कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। जौलीग्रांट स्थित हिमालयन हॉस्पिटल के न्यूरो सर्जन डॉ. बृजेश तिवारी ने बताया कि एक 60 वर्षीय महिला उनकी ओपीडी में आंखों के पीछे दर्द, गर्दन में अकड़न की समस्या को लेकर आई। जांच कराने पर पता चला कि महिला के दिमाग के दाएं और बाएं नसों में चार जगह गुब्बारे जैसी सूजन (एन्यूरिज्म) आ गई थी। ये सूजनें इतनी खतरनाक होती हैं कि अगर ये फट जाएं तो दिमाग में खून बहना शुरू हो जाता है और तुरंत मौत हो सकती है। कहा कि चिकित्सकों के लिए दिमाग के दाएं और बाएं नसों में मौजूद एक साथ चार एन्यूरिज्म का इलाज करना बहुत बड़ा और जोखि...