बागेश्वर, मार्च 27 -- कौसानी, संवाददाता। लक्ष्मी आश्रम कौसानी की संचालिका पद्मश्री राधा भट्ट ने कहा कि कौसानी में महात्मा गांधी ने अनासक्ति योग की भूमिका लिखी। 1929 में गांधी कौसानी आए। इसलिए कौसानी का ऐतिहासिक महत्व है। साहित्यकार सुमित्रानंदन पंत की साहित्य स्थली में शराब को कतई सहन नहीं किया जाएगा। वह साठ के दशक से शराब बंदी आंदोलन कर रहे हैं। आपके अपने समाचार पत्र 'हिन्दुस्तान से भेंट वार्ता में भट्ट ने कहा कि 1970 में उनको पौड़ी जेल में भेजा गया। तब गढ़वाल में शराब बंदी आंदोलन चरम पर था। कौसानी से नशा नहीं रोजगार दो आंदोलन शुरू हुआ था। सरला बहन के नेतृत्व में आश्रम ने लोगों के साथ कई लड़ाइयां लड़ी हैं। लक्ष्मी आश्रम का लंबा इतिहास है। 75 वर्षों से बालिका शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण पर गहरा काम आश्रम का रहा है। पूर्व में लक्ष्मी आश्रम ...