चाईबासा, जनवरी 12 -- चाईबासा 12जनवरी फ़ाइल संख्या 3 फोटो संख्या 3 से 8: चयनित धवक चाईबासा,संवाददाता। आगामी 24 जनवरी 2026 को रांची में आयोजित होने वाली 60वीं राष्ट्रीय क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता के लिए झारखंड की 30 सदस्यीय टीम घोषित कर दी गई है। गर्व की बात है कि इस टीम में पश्चिमी सिंहभूम जिले के 6 प्रतिभाशाली खिलाड़ी राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। इसकी जानकारी पश्चिमी सिंहभूम एथलेटिक्स संघ के महासचिव अजय नायक ने दी है। उन्होंने बताया कि चयनित खिलाड़ियों में पुरुष वर्ग (10 किमी): लालू कालुंडिया, महिला वर्ग (10 किमी): दिलकी पाडेया और बामाई तिरिया, अंडर-20 बालक वर्ग (8 किमी): मांगू इचागुटू और सन्नी कोडा, अंडर-20 बालिका वर्ग: चोमन सुंडी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इन खिलाड़ियों का चयन पिछले दिनों लातेहार के महुआडांड़ में आयोजित राज्य स्तरीय क्...