पाकुड़, दिसम्बर 5 -- महेशपुर, एक संवाददाता। गर्मी के मौसम में शुद्ध पेयजल की समस्या से जूझना प्रखंड वासियों की विवशता बनी हुई है। बताते चलें कि सरकार के द्वारा महेशपुर के लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाना अब सपने से भी कम नहीं है। वर्ष 2018 में 6 करोड़ 38 लाख 52 हजार 350 रुपये के लागत से पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की ओर से बनाया गया पानी टंकी शोभा की वस्तु बनी हुई है। करोड़ों रुपए खर्च कर बनाए गए टंकी से महेशपुर के लोगों को शुद्ध पेयजल नसीब नहीं हो पाया। विभाग के द्वारा कुछ घरों में पाइप लाइन भी लगाई गई थी। परंतु यह भी शोभा की वस्तु बनी हुई है। बताते चलें कि वर्ष 2016 में प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित बांसलोई नदी घाट पर पानी टंकी निर्माण का उद्घाटन किया गया था। उस समय यहां के लोगों के मन में यह उम्मीद जगी थी कि अब उन्हें शुद्ध पेयजल संकट से छ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.