लखीमपुरखीरी, फरवरी 24 -- लखीमपुर, संवाददाता। जिले के छह लाख 11 हजार किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त सोमवार को भेजी गई। दो-दो हजार रुपए किसानों के खाते भेजे गए। जिले में 122 करोड़ की धनराशि किसानों के खाते में भेजी गई। इस दौरान प्रधानमंत्री का लाइव सम्बोधन भी सुनाया गया। वहीं किसानों केा सम्मानित किया गया। सम्मान निधि के मैसेज किसानों के खाते में पहुंचने से किसानों ने खुशी जाहिर की। कृषि विज्ञान केंद्र मझरा में सोमवार को किसान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान प्रधानमंत्री का लाइव सम्बोधन भी किसानों व विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने सुना। इस दौरान प्रधानमंत्री ने बटन दबाकर किसानों के खाते में सम्मान निधि की 19वीं किस्त भेजी। खीरी जिले के छह लाख 11 हजार किसानों के खाते में सम्मान निधि पहुंची। कार्यक्...