नई दिल्ली, अप्रैल 6 -- Aaj Ka Rashifal 6 अप्रैल 2024 : ग्रहों की स्थिति- मेष राशि में बुध और गुरु। बुध वक्री। केतु कन्या राशि में। मंगल, शनि और चंद्रमा कुंभ राशि में। सूर्य, शुक्र और राहु मीन राशि में। ग्रहों की स्थिति बहुत अच्छी नहीं कही जाएगी। थोड़ा सा जनमानस ध्यान देकर के आगे बढ़े। राशिफल देखते हैं- मेष राशि- आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। मन भयभीत रहेगा। प्रेम, संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। व्यापार ठीक रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें। वृषभ राशि- कोर्ट कचहरी से बचें। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। व्यापारिक कोई नई शुरुआत न करें। व्यापार मध्यम दिख रहा है। प्रेम, संतान मध्यम, स्वास्थ्य अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें। मिथुन राशि- यात्रा में कष्ट संभव है। कार्यों में विघ्न-बाधा दिख रही है। मान-प्रतिष्ठा पर आंच आ सकती है। स्वास्थ्य मध्य...