नई दिल्ली, अक्टूबर 14 -- भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के पूर्व अधिकारी कन्नन गोपीनाथन सोमवार को कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। पार्टी मुख्यालय में कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल पार्टी, मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा और कुछ अन्य नेताओं की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि गोपीनाथन ने 2019 में अपने पद से इस्तीफा दिया था जो कि अब तक स्वीकार ही नहीं हुआ है। जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद लगाए गए प्रतिबंधों के विरोध में उन्होंने त्यागपत्र दिया था। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनेल ऐंड ट्रेनिंग (DoPT) में उनका स्टेटस अब भी सेवारत के रूप में ही दिख रहा है। इसे आखिरी बार 21 नवंबर 2023 को अपडेट किया गया था। वह दादर नगर हवेली में पावर डिवेलपमेंट स...