नई दिल्ली, दिसम्बर 2 -- UP Holidays in 2026: अगले साल छह सार्वजनिक अवकाश शनिवार या रविवार को पड़ रहे हैं यानी, अगर ये त्योहार सामान्य कार्यकारी दिवसों में पड़ते तो सरकारी कर्मचारियों के काम के घंटे कम हो सकते थे। लब्बोलुआब यह की सरकारी कर्मचारियों को शनिवार व रविवार के दिन सार्वजनिक अवकाश होने के कारण छह छुट्टियों का नुकसान हो रहा है। दूसरी ओर अगर कर्मचारी अपने अर्जित अवकाशों को चतुराई से खर्चें तो वे साल भर में कम से कम आठ त्योहारी छुट्टियों का आनंद बढ़ा सकते हैं। प्रदेश सरकार ने मंगलवार को अगले साल की सरकारी छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया है। छुट्टियों की संख्या में कोई फेरबदल नहीं किया गया है। हजरत अली का जन्म दिवस (3 जनवरी) शनिवार, शिवरात्रि (15 फरवरी) रविवार, ईद (21 मार्च) शनिवार, स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) शनिवार और दीपावली (8 नव...