गिरडीह, जून 5 -- झारखंडधाम। खेती और किसानी से जुड़े लोगों के लिए यह किसी खुश खबरी से कम नहीं है कि अब कृषि वैज्ञानिक गांवों में किसानों के साथ बैठक कर उन्हें कृषि से जुड़ी समस्याओं का निदान बतलाएंगे। कृषक भी अपनी समस्याओं से उन्हें वाकिफ कराएंगे। जानकारी मिली है कि केंद्र सरकार विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत किसानों को अत्याधुनिक कृषि से जुड़ी तकनीकी ज्ञान से जोड़ने के लिए यह अभियान चला रही है। इसके तहत 7 एवं 8 जून को जमुआ में चयनित 6 गांवों के किसान कृषि वैज्ञानिकों से रु ब रु होंगे। कृषि पशुपालन व सहकारिता विभाग रांची के निदेशक कार्यालय से पत्रांक18 दिनांक 23 मई 25 के जारी पत्र में 7 जून को जमुआ के तारा, सीमानी और बाराटांड़ कृषकों की सभा करनी है जिसमें कृषि वैज्ञानिक और अन्य कृषि पदाधिकारी उन्हें अत्याधुनिक कृषि प्रौद्योगिकी का ज्ञान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.