पटना, फरवरी 5 -- बिहार विधान मंडल के बजट सत्र के चौथे दिन सदन में सीएम नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बीच नोक झोंक पर ठहाके लगते रहते रहे। राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा में तेजस्वी यादव ने सरकार के विकास और सुसाशन के दावों पर तंज कसा। जवाब में मुख्यमंत्री ने भी तेजस्वी यादव को खूब सुनाया। बार-बार खडे़ होने पर नीतीश कुमार विपक्षी सदस्यों को झिड़की भी लगाई। नीतीश कुमार ने राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव में कहा कि राज्य आज तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने पिछली सरकार की नीतियों की आलोचना की वहीं एनडीए सरकार को नया बिहार बनाने का क्रेडिट दिया। इस पर विपक्षी सदस्य खड़े होकर विरोध जताने लगे। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी खड़े होकर बोलने लगे। इस पर नीतीश कुमार ने कहा कि अरे बैठो ना, बच्चा हो, तुम्हारा बाप म...