हिन्दुस्तान ब्यूरो, सितम्बर 16 -- बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी में सभी राजनीतिक दल पूरी तरह से जुट गये हैं। इसी क्रम में भाजपा बूथ सशक्तीकरण से लेकर विधानसभा स्तर तक रणनीति तय कर कार्य कर रही है। दूसरे प्रदेशों के भी वरिष्ठ भाजपा नेता बड़ी संख्या में बिहार आये हैं। सभी की अलग-अलग जिम्मेदारियां हैं। पार्टी नेतृत्व ने छह प्रदेशों के भाजपा संगठन महामंत्रियों को बिहार भेजा है। इन छह संगठन महामंत्रियों को प्रदेश के पांच अलग-अलग क्षेत्रों में भेजा गया है। इसको लेकर राज्य को पांच भागों में बांटा गया है। दो महामंत्रियों को सीमांचल और कोसी क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है। अन्य चार संगठन महामंत्रियों को प्रदेश के विभिन्न भागों में लगाया गया है। इन्हीं की देखरेख में संबंधित क्षेत्रों में सारे चुनाव कार्य किये जा रहे हैं। वहीं, पार्टी के शीर्ष नेतृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.