शिमला, अक्टूबर 13 -- हिमाचल प्रदेश के छह बार मुख्यमंत्री रहने वाले वीरभद्र सिंह की मूर्ति का अनावरण शिमला में सोनिया गांधी द्वारा किया गया। उनकी पहुंच हिमाचल के जन जन तक थी। धर्मांतरण और राम मंदिर समेत कई मुद्दों पर उनका स्टैंड एकदम साफ था। ऐसा ही एक किस्सा सदन का है, जब उनपर तंज कसते हुए विपक्षी दल ने 'जय श्री राम' का नारा लगाया, तो उन्होंने बेहद परिपक्वता दिखाते हुए 'जय हनुमान' का नारा लगाते हुए स्थिति को संभाला।21 सालों तक संभाली सत्ता की बागडोर वीरभद्र सिंह पहली बार 1983 में मुख्यमंत्री बने और 1985 तक पद पर रहे। इसके बाद 1985 से 1990, 1993 से 1998, 2003 से 2007, और 2012 से 2017 तक कुल छह बार उन्होंने हिमाचल प्रदेश की कमान संभाली। वर्ष 1998 में भी उन्होंने तकनीकी रूप से चौथी बार शपथ ली थी, लेकिन राजनीतिक घटनाक्रम के चलते सरकार अल्पकालि...