कानपुर, दिसम्बर 5 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली धमाके के बाद कानपुर से जुड़े डॉ. शाहीन कनेक्शन को देखते हुए 6 दिसंबर पर शहर में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद खुद पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल संवेदनशील क्षेत्रों में फोर्स के साथ पहुंचे और संदिग्धों की आईडी चेक की। उनसे कई सवाल जवाब भी किए। बता दें कुछ दिनों पहले ही शहर में धारा 144 लागू की गई थी। इसे देखते हुए अनावश्यक भीड़ न लगने देने के निर्देश दिए गए हैं। सभी जोन में डीसीपी को भी फोर्स के साथ सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए हैं। गश्त के दौरान डीसीपी सेंट्रल श्रवण कुमार सिंह, एडीसीपी एलआईयू महेश कुमार पीएसी और पुलिस फोर्स मौजूद रही। सद्भावना पुलिस चौकी से शुरू हुआ पुलिस का काफिला तलाक महल होते हुए दादामियां चौराहे पर पहुंचा। यहां मौजूद लगभग 150 से ज्यादा स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.